{"_id":"5baa72a1867a557f032ad20c","slug":"111537897121-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो मूल्य को लेकर प्राइवेट बसों के किराए में वृद्धि से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो मूल्य को लेकर प्राइवेट बसों के किराए में वृद्धि से नाराजगी
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों के किराए में इजाफे से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर बस संचालकों द्वारा बढ़ाए गए किराए से लोगों की जेब पर भारी दबाव पड़ा है। इससे क्षुब्ध लोगों ने मार्ग जाम करने की योजना बनाई है। मंगलवार की शाम जाम की सूचना को पुलिस सतर्क रही।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास मंगलवार को प्राइवेट बसों द्वारा किराए में वृद्धि से नाराज होकर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग जाम करने को लेकर पुलिस सतर्क रही। इस दौरान पुलिस रनटोला में तैनात रही। प्राइवेट बसों द्वारा एक स्टेशन का पांच रुपये प्रति व्यक्ति किराया बढ़ा दिया गया है। इससे क्षुब्ध होकर श्रमिक व यात्रियों में नाराजगी व्याप्त है। श्रमिकों का कहना है कि उनको रोजाना आना जाना पड़ता है। इससे उनका अधिक किराया लगना काफी दुखद है। श्रमिकों ने तत्काल किराए में कटौती कर उन्हें राहत देने की मांग की है।