फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सुरक्षा उपकरण न देने की होगी जांच

सुरक्षा उपकरण न देने की होगी जांच

Tue, 25 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा उपकरण न देने की होगी जांच
अनपरा । अनपरा तापीय परियोजना में ठेका मजदूरों के बकाए वेतन के तत्काल भुगतान समेत विभिन्न मांगों को पूरा न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यूपी वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि अनपरा परियोजना में आरएसएस लाबी के दबाब में प्रबंधन मजदूरों के हितों के लिए आयोजित वार्ता से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि अनपरा में कानून का राज नहीं है। महीनों से मजदूरों को काम कराकर वेतन नहीं दिया जा रहा। आए दिन दुघर्टनाएं होने के बावजूद न्यूनतम सुरक्षा उपकरण तक मजदूरों को नहीं दिए जा रहे। बताया कि डीएलसी के संज्ञान में हाईकोर्ट के आदेश को लाया गया, जिसमें हाईकोर्ट ने अनपरा और ओबरा को खतरनाक उद्योग की श्रेणी में मानते हुए यहां के संविदा श्रमिकों को हर हाल में सुरक्षा उपकरण देने का आदेश दिया है। इस पर डीएलसी ने निदेशक कारखाना उ प्र को अनपरा में सुरक्षा उपकरण की स्थिति की जांच करने व कार्यवाही करने का पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed