{"_id":"5b6891014f1c1b05468b64df","slug":"111533579521-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा के खिलाफ सपा कार्यकताओं ने भरी हूंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा के खिलाफ सपा कार्यकताओं ने भरी हूंकार
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले की इकलौती राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को दूर करने की मांग को लेकर सदर तहसील परिसर में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। जानकारी होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन पर जलनिकासी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न करने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा।
जिला सचिव महफूज आलम खां और ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के नई बस्ती, दलित बस्ती, अंबेडकर नगर, ब्रम्हनगर विकास नगर समेत अन्य मोहल्ले में नाली की सफाई न होने के कारण हल्की बारिश होने पर नाबदान का पानी घरों में घुस जा रहा है। यह हाल तब है जब नपा ने वर्ष 2018 में नाली की सफाई कराने के लिए एक व्यक्ति को लाखों रुपये का ठेका दिया है। कहा कि सभी नालियों की सफाई करवा कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराया जाए। छात्र सभा के प्रदेश सचिव आनंद चौबे ने कहा कि नगर में जल जमाव होने के कारण विभिन्न प्रकार के बीमारियों का खतरा बना है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग दवाओं का छिड़काव नहीं करा रहा। चेतावनी देते हुए कहा कि नगरवासियों की समस्याओं को अविलंब दूर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। हरिशंकर विश्वकर्मा, शीतल सोनी, राकेश कुमार, राहुल, आशीष यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।