{"_id":"5b3d06074f1c1b87288b4960","slug":"111530725895-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो से उतरे बालक को बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो से उतरे बालक को बस ने रौंदा, मौत
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के पटेल नगर चौराहे के पास बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एक प्राइवेट बस के धक्के से शिवम कुमार (6) की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। बस को कब्जे में कर लिया। करीब एक घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
बुधवार को दोपहर एक निजी सवारी बस विंढमगंज से पटेल नगर धूमा होते हुए छत्तीसगढ़ सनावल की ओर जा रही थी। इसी बीच विंढमगंज से कोई वस्तु खरीद कर रघु राम अपने नाती शिवम पुत्र विजय भूइयां के साथ टेंपो से पटेल नगर चौराहे पर उतरा। तभी पीछे से आ रही प्राइवेट सवारी बस ने बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद कुछ युवकों ने बाइक से बस का पीछा किया और करीब दो किमी दूर जाकर बस को रोकवा लिया। इधर ग्रामीणों ने घटना से क्षुब्ध होकर पटेल नगर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। दो बजे से लगा जाम करीब तीन बजे तक चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मृतक शिवम के नाना रघुराम ने बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी बीते 10 वर्ष पूर्व झारखंड राज्य में किया था। करीब पांच साल से लड़की उसके घर पर ही रह रही थी। धूमा ग्राम प्रधान रामप्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस के समक्ष बस मालिक से मुआवजा दिलाने को लेकर वार्ता हुई है। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता राकेश कुमार केसरी, बृजेश कुमार, सीताराम, रामअवतार, प्रेम बहादुर, श्याम लाल, महेश कुमार, श्याम सिंह गौड़, महेश गौड़, रामाशंकर कुमार, सुनील कुमार, सरवन कुमार मौजूद रहे।