{"_id":"5b3bb8484f1c1ba5468b46e5","slug":"111530640456-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गोदामों में भरा है गेहूं, खाद-बीज रखने की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गोदामों में भरा है गेहूं, खाद-बीज रखने की जगह नहीं
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। इसी के साथ खरीफ की खेती को लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। लेकिन किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा। इसके पीछे वजह साधन सहकारी समिति के गोदामों में गेहूं भरा होना बताया जा रहा है। गोदाम में जगह न होने से खाद-बीज रखने की जगह नहीं रही। साधन सहकारी समिति आमडीह के अध्यक्ष ने डीएम को इसके मद्देनजर पत्र भी सौंपा है।
जिले में बारिश शुरू होते ही किसान कृषि कार्य में जुट गए हैं। जहां कहीं भी बारिश से खेतों में नमी आई है, किसानों ने खेतों की जोताई के साथ ही उसमें फसलों के पानी की सुविधा के अनुसार बुआई की तैयारी भी शुरू कर दी है। किसान धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, उरद, मूंग, अरहर और तिल की खेती में जुट गए हैं। लेकिन किसानों को खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि साधन सहकारी समितियों के गोदामों में रखे गेहूूं अब तक हटाए नहीं जा सके हैं। इस नाते उन गोदामों में खाद और बीज नहीं पहुंच पा रहे हैं। उनके रखने की जगह नहीं मिल रही है। नगवां ब्लॉक के साधन सहकारी समिति आमडीह के अध्यक्ष राकेश सिंह पटेल ने डीएम को दिए पत्र में लिखा है कि समिति पर गेहूं क्रय केंद्र के जरिए किसानों का गेहूं खरीदा गया है। अभी भी क्रय केंद्र पर तीन गोदामों में 1500 कुंतल गेहूं भरा पड़ा है। गोदामों की स्थिति अत्यंत जर्जर है। बरसात के समय छत से पानी टपकता है। जिससे उसमें रखा गेहूं भींग रहा है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर 18 जून को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गोदाम में रखे गेहूं को सुरक्षित रखे जाने की मांग की गई थी। डीएम ने पीसीएफ के प्रबंधक को गोदाम में से गेहूं हटाने का निर्देश दिया था लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक समिति के गोदाम में रखे गेहूं का उठान नहीं कराया जा सका है। गेहूं का उठान न होने के कारण खरीफ की फसल के लिए किसानों को खाद व बीज समिति नहीं उपलब्ध करा पा रही है। इससे किसानों में भी असंतोष है।