{"_id":"5af48a0d4f1c1b76098b9133","slug":"111525975565-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उठाई आवाज
Updated Fri, 11 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को राबट्सगंज ब्लॉक में प्रमुख के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रति माह पांच हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की।
ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह ने कहा कि प्रति माह क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कराई जाए। बीडीसी के अधिकार व कर्तव्य को स्पष्ट परिभाषित कर लागू करते हुए प्रशिक्षण कराए। कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लोकसेवक दर्जा मिले। बीडीसी के लिए समान रूप से क्षेत्र के विकास हेतु क्षेत्र पंचायत निधि के माध्यम धन दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार अगर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उचित मांगों को पूर्ण नहीं किया जा सकता तो इस पद को समाप्त कर दें। मांगपत्र देने में क्षेत्र पंचायत सदस्य बलिराम यादव, जसवंत यादव, राजू, विजय कुमार, शांति देवी, रमेश मिश्रा, ज्ञानचंद्र, रमेश, नवीन चौहान, नीरज तिवारी, आलम शाह आदि मौजूद रहे।