फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ठप आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

ठप आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 May 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ठप आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
म्योरपुर। ब्लॉक के रनटोला व गंभीरपुर ग्राम पंचायत के कुछ हिस्सों में पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले गुुरुवार की भोर में आई आंधी से टूटे तारों की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने कई बार आपूर्ति बहाल करने की मांग की लेकिन उसका भी अब तक कोई असर नहीं हुआ। गंभीरपुर ग्राम पंचायत के गोविंदपुर और रनटोला ग्राम पंचायत के आश्रम मोड़ के कई घर आज भी अंधेरे में हैं। आंधी में पेड़ टूटने की वजह से तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। अन्य जगहों की मरम्मत होने के बावजूद यहां ग्राम पंचायत के कुछ हिस्सों में मरम्मत कार्य नहीं हो सकता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अंधेरे और दिन में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण छाया प्रसाद, सीमा राय, सौरभ राय, रामचंद्र पटेल, संदीप कुमार आदि ने प्रदर्शन कर तत्काल विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जल्द विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed