{"_id":"5af4846d4f1c1bc03d8b7b88","slug":"111525974125-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुकूट, पिपरी के लोगों ने साडा कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुकूट, पिपरी के लोगों ने साडा कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 10 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। पिपरी में स्थित शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर गुरुवार को खाड़पाथर के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने समस्याएं दूर करने की मांग की। रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने कहा कि शाडा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए वसूलता है लेकिन क्षेत्र के गांवों का विकास नहीं हो रहा है। इन गांवों का विकास कोई भी देख सकता है।
खाड़पाथर में 20 वर्ष पूर्व बनी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। लेकिन इसके अनुरक्षण की सुध कोई नहीं ले रहा है। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शाडा के पैसे का खर्च सही तरीके से नहीं हो रहा है। यदि सही तरीके से पैसे का खर्च हो तो जिले के दक्षिणांचल की तस्वीर बदल जाती। ग्राम प्रधान गुड्डू यादव ने कहा कि संपर्क मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिसमें आये दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कांग्रेस के जिला महामंत्री विमल पांडेय ने कहा कि गांव में कई अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय, डिग्री कॉलेज, आईटीआई कॉलेज समेत हजारों की आबादी रहती है। फिर भी संपर्क मार्ग निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। इस दौरान टीके चौधरी, मेघनाथ पासवान, रेणु चौधरी, प्रमिला देवी, आशा देवी, सलमा बेगम, शोभित शर्मा, मुख्तार अहमद, सत्यम सोनी मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन साडा के अवर अभियंता को सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष शुक्ला ने किया।