{"_id":"5a9ed6c74f1c1b3c718b88bf","slug":"111520359111-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के माध्यम से गरीबों की गरीबी करेंगे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के माध्यम से गरीबों की गरीबी करेंगे दूर
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को भारत सरकार के संयुक्त सचिव (बीसी एंड एससीडी-ए) एवं नीति आयोग द्वारा नियुक्त जिले के प्रभारी अधिकारी बीएल मीना ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ हरहाल मेें जरूरतमंदों को दिलाया जाए। सरकार ने सरकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों की गरीबी दूर करने का निर्णय लिया है।
जिले के प्रभारी अधिकारी बीएल मीना ने कहा कि आंध्र प्रदेश के नीति के आधार पर पहले से चल रही सरकारी योजनाओं में बेहतर नीति को शामिल करते हुए योजनाओं में बेहतर सुधार किया जाए। भारत सरकार की एजेंसी सर्वे करके नीति बनाएगी। नीति आयोग सरकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन स्तर अच्छा करना चाहती है। नीति आयोग के नोडल अधिकारी के रूप में हर दो महीने में जिले के लिए नामित अधिकारी द्वारा जिले का भ्रमण किया जाएगा। गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सामाजिक पेंशन के साथ ही अन्य संसाधनों को सुगम करके बेहतर संसाधन से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए अलग से बजट जारी नहीं होगा, प्राप्त हो रहे बजट से ही बेहतर नीति बनायी जाएगी। जिले का पर्यवेक्षण, भौगोलिक स्वरूप, प्रशिक्षण व योजनाओं की आउटपुट की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने जिला अस्पताल के डॉ. आनंद द्वारा 80 से ज्यादा दिव्यांगजनों का करेक्टिव सर्जरी करने जैसे साहसी कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि इस तरह कार्य करते रहे। डीएम पीके उपाध्याय, प्रभागीय वनाधिकारी श्रद्धा यादव, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।