फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नक्सल गतिविधियों पर रखे पैनी नजर, एएसपी

नक्सल गतिविधियों पर रखे पैनी नजर, एएसपी

Tue, 27 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नक्सल गतिविधियों पर रखे पैनी नजर, एएसपी
सोनभद्र। पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में सोमवार को क्राइम मीटिंग में एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने मातहतों को नक्सल गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में मुखबिरों को एलर्ट रखने की बात कहीं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पड़ोसी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नक्सलियों की सक्रिय गतिविधियों को देखते हुए बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखें। जंगली इलाकों में सीआरपीएफ, पीएसी के साथ थाना/चौकी प्रभारी कांबिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करें। कहा कि पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की समस्याएं हो तो वे तत्काल एसपी या उनको अवगत कराएं, ताकि उनका समाधान किया जा सके। चेतावनी देते हुए कहा कि होली त्यौहार के मद्देनजर सभी दारोगा व सिपाही अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में सीआरपीएफ कमांडेंट ओपी पांडेय, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, सदर सीओ ज्ञान प्रकाश राय, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, पिपरी सीओ राहुल मिश्रा, राबर्ट्सगंज कोतवाल भारतभूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed