फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शहरों में लगेगी एलईडी लाइट, बचेगी बिजली

शहरों में लगेगी एलईडी लाइट, बचेगी बिजली

Mon, 19 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शहरों में लगेगी एलईडी लाइट, बचेगी बिजली
सोनभद्र। नगर पालिका और नगर पंचायतों में बिजली बचाने की कवायद शुरू हो गई है। शहरों को रोशन करने के लिए पहले से लगाई गई सोडियम लाइट को बदलकर अब एलईडी लाइट लगाई जाएगी। एक सोडियम लाइट 500 वाट की है, जबकि अब उतनी ही रोशनी सिर्फ एक 50 वाट की लाइट है। राबट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में एलईडी लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को बिजली बचत के लिए जिले की इकलौती नगर पालिका राबट्र्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, चोपन, ओबरा, पिपरी, दुद्धी और रेणुकूट में सोडियम लाइटों को बदल कर एलईडी लाइट लगवाने का निर्देश दिया है। क्योंकि सोडियम लाइट से बिजली की खपत अधिक होती है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका एवं नगर पंचायत प्रशासन ने सोडियम लाइटों को बदलने की कार्यवाही में जुट गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि नगर मेें करीब चार सौ सोडियम लाइटें लगी है। उनको बदल कर एलईडी लाइट लगाई जा रही है। अभी तक लगभग दो सौ एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी है। जरूरत के अनुसार 50 वाट से 180 वाट तक एलईडी लाइट लगवाई जा रही है। ताकि रात में रहवासियों व राहगीरों को पर्याप्त रोशनी मिल सकें। उन्होंने बताया कि नगर पंचायतों में सोडियम लाइटों को बदल कर एलईडी लाइट लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed