{"_id":"5a89acfe4f1c1bfe7e8b6422","slug":"111518972158-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों के अधिकारों का हनन बंद करे परियोजना प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों के अधिकारों का हनन बंद करे परियोजना प्रशासन
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बीटीपीएस के मुख्य द्वार पर क्रमिक अनशन दूसरे दिन जारी रखा। रविवार को क्रमिक अनशन पर शत्रु शोधन, लक्ष्मण गिरि, प्रकाश, छोटेलाल, गणेश को भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक व नागेंद्र प्रताप चौहान ने माल्यार्पण कर बैठाया। संगठन के अध्यक्ष पाठक ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों का हनन अगर परियोजना प्रशासन करना बंद नहीं किया तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। महामंत्री चौहान ने कहा कि अनशन के दौरान किसी भी श्रमिक के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए परियोजना प्रशासन जिम्मेदार होगा। 40 संविदा श्रमिकों के समायोजन को लेकर संगठन ने जिले के प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय सहित स्थानीय प्रतिनिधि व जिलाधिकारी को भी पत्र के जरिए अवगत कराया है, लेकिन आश्वासन के आधार पर आठ माह बीत जाने के बाद भी संविदा श्रमिकों के रोजी रोजगार पर विचार नहीं किया गया। मजबूरी में संगठन के कार्यकर्ता क्रमिक अनशन करके समायोजन की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी समस्या का हल नहीं होता है तो कामगार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। क्रमिक अनशन में सुनील जायसवाल, आसिफ खान, परवेज अहमद, गोपाल यादव, जय शुक्ला, रवि बग्गा, जयशंकर पाठक, दीनानाथ चंद्रवंशी, सुरेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, भारत पांडेय, मुलायम यादव, राजेश तिवारी, दीना सिंह, सुदाम सिहं, सुनीता गुप्ता, पार्वती, तारा देवी, मुन्नी देवी, लीलावती देवी, विमला देवी, ललता देवी, शकुंतला देवी, सरिता जायसवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन