फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लंका पर चढ़ाई के लिए वानर सेना ने समुद्र में बांधा सेतु

लंका पर चढ़ाई के लिए वानर सेना ने समुद्र में बांधा सेतु

Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
लंका पर चढ़ाई के लिए वानर सेना ने समुद्र में बांधा सेतु
सोनभद्र/ रेणुकूट। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान एवं रेणुकूट स्थित हिंडाल्को रामलीला मैदान पर विभिषण शरणागत, सेतु बंध रामेश्वरम एवं रावण मंदोदरी वार्तालाप आदि लीलाओं का मंचन किया गया। लीलाओं में माता सीता को श्रीराम को ससम्मान लौटाने के लिए भ्राता विभिषण रावण से प्रार्थना करते हैं, परन्तु अपने दंभ में चूर रावण को अपने छोटे भाई की बातें नागवार गुजरती हैं और विभिषण को लात मारकर लंका से निकाल देते हैं। तब विभिषण प्रभु राम की शरण में जाते हैं, जहां श्री राम उन्हें रावण को वध कर लंका का राजा बनाने का वचन देते हैं।
विज्ञापन

इसके पश्चात सेतुबंध रामेश्वरम की लीलाओं में भगवान श्रीराम की वानर सेना लंका पर चढ़ाई करने के लिए सागर किनारे इकट्ठी होती है, परंतु भीषण सागर को देख कर सब चिंता में पड़ जाते हैं। तब श्रीराम शिवलिंग की स्थापना करके भगवान शिव की आराधना करते हैं और सागर का यह तट रामेश्वरम के नाम से प्रसिद्ध हो जाता है। इसके उपरांत नल-नील एवं वानर सेना के सहयोग से श्रीराम के जयकारे के साथ समुद्र में सेतु बांधते हैं और लंका की ओर प्रस्थान करते हैं। उधर मंदोदरी समुद्र में सेतु बंध जाने एवं श्रीराम की ओर से लंका पर चढ़ाई की बात सुन कर व्याकुल हो उठती है और रावण को समझाने का प्रयास करती है, परंतु दिगभ्रमित एवं अपने दंभ में चूर रावण मंदोदरी की बात नही सुनता और युद्ध की तैयारी में जुट जाता है। इससे पूर्व अल्युमिना प्लांट के सहायक उपाध्यक्ष पदीप्ता मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार ने सपरिवार गणेश पूजन कर लीला का शुभारंभ किया। हिंडाल्को के यूनिट हेड सतीश एन जाजू ने कलाकारों से मिलकर उनके उत्कृष्ट अभिनय की सराहना की। रामलीला परिषद के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि विजयदशमी के दिन रावण दहन सायं छह बजे रामलीला मैदान पर आयोजित किया जायेगा। इस बार 115 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed