फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अस्तित्व की सुरक्षा के लिए जैविक खेती बेहद जरूरी

अस्तित्व की सुरक्षा के लिए जैविक खेती बेहद जरूरी

Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अस्तित्व की सुरक्षा के लिए जैविक खेती बेहद जरूरी

विज्ञापन

घोरावल। ब्लॉक के सतौहा, परसौना खुर्द स्थित केपी पब्लिक स्कूल में मिशन आइए धरती माँ को बचाएं विषय पर मनाए जा रहे जैविक जनजागरण पखवारे के तहत शुक्रवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जालंधर से आये कृषि वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार पांडेय ने कहा कि जैविक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है।

धरती और मानव जाति के अस्तित्व की सुरक्षा के लिए हमें रासायनिक खादों व कीटनाशकों से दूर रहकर जैविक खेती को अपनाना पड़ेगा। रासायनिक खादों व कीटनाशकों की वजह से मानव शुगर, कैंसर, ब्लड प्रेशर, मानसिक रोग, बांझपन का शिकार हो रहा है। इसलिए जैविक खेती को अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रगति शील कृषक अजय कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि धरती मां को बचाने के लिए और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन व सुरक्षा के दृष्टिगत हमें जैविक खेती को अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर ग्रीन प्लानेट मिशन की प्रशिक्षक कंचन सिंह कुशवाहा, मिशन के संयोजक रत्नम सिंह, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, इंद्राशन मौर्य, डॉ. चुनमून, प्रवीण दुबे, अमरनाथ दुबे, विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश दुबे, राकेश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed