{"_id":"5cba1099bdec2275a46a1f09","slug":"101555697817-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के समीप शुक्रवार को घरेलू सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चार दिन लाइन में लगने के बावजूद अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। एजेेंसी कर्मियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र सिलेंडर नहीं मिला तो आने वाले दिनों में चक्काजाम किया जाएगा।
सुबह आठ बजे से ही चंडी तिराहे के समीप स्थित एक बगीचे मेें राबर्ट्सगंज नगर के अलावा, बभनौली, कम्हारी, उरमौरा, पुसौली समेत अन्य गांवों के उपभोक्ता सिलेंडर के लिए लाइन में खड़ा होने लगे थे। पूर्वांह्न साढ़े 11 बजे तक सिलेंडर नहीं मिला तो वे प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले चार दिनों से वे लोग सिलेंडर लेने के लिए सुबह से शाम तक लाइन लगाकर थक चुके हैं। बावजूद इसके, अभी तक किसी को सिलेंडर नहीं मिल सका। कहा कि उपभोक्ताओं से सिलेंडर की होम डिलेवरी कराने के नाम पर रुपये वसूला जा रहा है। बावजूद इसके सिलेंडर नहीं पहुंचवाया जा रहा है। कहा कि सिलेंडर न होने के कारण कई उपभोक्ताओं के यहां भोजन बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। इस नाते मजबूरी में प्रदर्शन करना पड़ रहा है। धीरेंद्र पटेल, ऋषभ तिवारी, रमेश, आशीष, तारकेश्वर, सौरभ, संतोष सिंह, अमर सरोज आदि शामिल रहे।