फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कार्यकर्ताओं ने गिनाई अखिलेश सरकार की उपलब्धियां

कार्यकर्ताओं ने गिनाई अखिलेश सरकार की उपलब्धियां

Fri, 18 Jan 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने गिनाई अखिलेश सरकार की उपलब्धियां
सोनभद्र/बभनी। समाजवादी विकास विजन व सामाजिक न्याय यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को बभनी ब्लॉक के भलपहरी गांव में पूर्व राज्य मंत्री कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में जनचौपाल लगाकर सपा की उपलब्धियों को गिनाया गया। साथ ही प्रदेश की वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया गया। यहां पूर्व विधायक रुबी प्रसाद ने कहा कि सपा के शासन काल में प्रदेश में विकास किया गया। गरीब, आदिवासी, असहायों को दिव्यांग, वृद्धा, निराश्रित पेंशन दिया जाता था। वर्तमान में प्रदेश सरकार पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है। गरीबों पर कोई भी ध्यान नही है। प्रदेश सरकार केवल घोषणा करती है, उसका पालन नही करती है। गरीब जनता का समाजवादी सरकार मसीहा है। सपा हमेशा गरीबों असहायों का ख्याल रखी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जो विकास हुआ, वह सभी के सामने हैं। सभी वर्गों के लोगों का हित किया गया। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सपा के मुखिया की सोच समाज के विकास की है। इस दौरान बुद्धि नारायण, प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह, अजय यादव, सेकरार अहमद, सुखसागर यादव मौजूद रहे। उधर डूभा गांव में जिलाध्यक्ष विजय ने कहा कि गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, व्यापारियों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों एवं आम जनमानस का यदि किसी पार्टी में भला है तो वह समाजवादी पार्टी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed