फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बारिश में गिरा कच्चा मकान, लोगों ने किया प्रदर्शन

बारिश में गिरा कच्चा मकान, लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरा कच्चा मकान, लोगों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से जगह-जगह जल जमाव हो गया है। सदर ब्लॉक के घुआस खुर्द गांव में राकेश कुमार पुत्र रामपति का कच्चा घर सीढ़न से गिर गया। यह संयोग था कि घर गिरने के दौरान सभी सदस्य जाग रहे थे और घर से बाहर हो गए। ब्लॉक के राजस्व गांव ममुआ मे मंगलवार को ग्रामीणों ने जल निकासी को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का पानी स्थाई निकासी न होने के कारण बारिश होने पर घरों में पानी घुस जाता है। इससे गांव में चार मकान बारिश के दौरान गिर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी के लिए पुलिया और पाइप डालकर जल निकासी की व्यवस्था की जाय। जल निकासी की समूचित व्यवस्था न होने पर ग्रामीण आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। इस मौके पर रामविलास, राम सजीवन, हेमनाथ, गुड्डू, मोहन, रामप्रवेश, गुलाब, नंदलाल, प्रेमनाथ, संजय समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed