{"_id":"5b8ec916867a55481f7fe4c4","slug":"101536084246-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैढन-बीजपुर मार्ग तीन घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैढन-बीजपुर मार्ग तीन घंटे रहा जाम
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। बैढन-बीजपुर बाईपास मार्ग पर सिरसोती तिराहे के समीप मंगलवार की सुबह जाम लगने से यात्री बेहाल हो गए। आड़े तिरछे खड़े ट्रकों को परियोजना के आवासीय परिसर से रूट बदलकर निकाले जाने के बाद धीरे-धीरे जाम हटा। इस दौरान करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
बीजपुर के सिरसोती गांव के पास मंगलवार की सुबह सात बजे एक ट्रक के खराब होने से बैढन-बीजपुर मार्ग पर जाम लग गया। जाम लगने से ड्यूटी व पढ़ाई के लिए निकले कर्मचारी व छात्र यात्री बसों में फंसे रहे। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इस रूट पर गर्मी के दिनों में सैकड़ों ट्रकों के आवागमन से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। हालत यह है कि भारी वाहनों के आवागमन से सिरसोती के पास सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। जिसमें ट्रक फंस कर खड़े हो जा रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन 40 से 50 बालू लदे ट्रकों का संचालन होता है। जाम लगने से यात्री परेशान रहे। जाम लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो फंसे ट्रक को हटाने की कोशिश की लेकिन बालू लदा होने के कारण ट्रक टस से मस नहीं हुआ। सुबह करीब 10 बजे मार्ग को डायवर्ट कर एनटीपीसी रिहंद परियोजना के आवासीय परिसर से वाहनों को पास कराए जाने के बाद जाम हट सका। इधर बस संचालकों ने जिला प्रशासन व स्थानीय परियोजना प्रबंधक को पत्र भेजकर जाम से निजात दिलाने के लिए हर दिन यात्री बसों का संचालन परियोजना आवासीय परिसर से कराए जाने की मांग की है। बस मालिक इंद्रेश सिंह, राजेश सिंह, मेवालाल, रामानुज, केदार यादव, रामवृक्ष ने सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।