{"_id":"5b3d05fd4f1c1b78468b4927","slug":"101530725885-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर रालोद ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर रालोद ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बिजली के दरों में हुई वृद्धि को कम करने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सदर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर बिजली का दाम बढ़ाकर जनता का उत्पीडन करने का आरोप मढ़ा। तहसील प्रशासन को सूबे के राज्यपाल के नाम संबोधित 16 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
प्रदेश महासचिव चौधरी यशवंत सिंह ने कहा कि मुफ्त में बिजली का कनेक्शन प्राप्त करने वाले बीपीएल परिवार हजारों रुपये का बिल देखकर हैरान है। रोस्टर के अनुसार शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। शासन से निर्धारित समयसीमा के भीतर फूंके हुए ट्रांसफार्मरों को बदला नहीं जा रहा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल ने कहा कि गरीब अनपढ़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने वाले व्यवस्था ई-रिक्शा की विद्युत दरें बढ़ा दी गई है। कहा कि स्वाभिमान आयोग की रिपोर्ट अभी तक लागू नहीं की गई, जिससे किसानों के उत्पादन का दोगुना लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। जिला महासचिव इकबाल अहमद ने कहा कि जिले में वनाधिकार कानून लागू किया जाए। वन विभाग, तहसील और पुलिस की गणजोड़ से वनाश्रितों का उत्पीडन किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगे। सीएचसी, पीएचसी समेत अन्य राजकीय अस्पतालों में जरूरत के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती करते हुए सभी रोगों की पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराएं। दोहरी शिक्षा प्रणाली को बंद कराकर एक समान शिक्षा प्रणाली को लागू करने की व्यवस्था हो। अर्जुन चौहान, लालबहादुर खरवार, फतेह मुहम्मद, सतेंद्र खरवार, दीप नारायण पटेल, झिमन अगरिया, वीरेंद्र दूबे, हीरालाल, दीनानाथ भारती, परमेश्वर, रामसूरत, नगा अगरिया, शत्रुध्र अगरिया, इश्तियाक अली, रामकेश, कैलाश आदि मौजूद रहे।