{"_id":"5b3a731b4f1c1b6c578b45eb","slug":"101530557211-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल तार गिरने से लगा करेंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल तार गिरने से लगा करेंट, युवक की मौत
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के सतौहां गांव में रविवार देर रात घर में ही सिर पर केबल का तार गिरने से ग्राम पंचायत सदस्य रामललित (37) की मौत हो गई। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घोरावल क्षेत्र में विद्युत करेंट लगने से पिछले एक माह के अंदर यह तीसरी मौत है।
सतौहां निवासी रामललित पुत्र राधेश्याम वर्तमान में वार्ड संख्या पांच से ग्राम पंचायत सदस्य था। रविवार को रात में लाइट नही थी और लाइट आने का लोग इंतजार कर रहे थे। देर रात करीब साढ़े नौ बजे जब बिजली आपूर्ति चालू हुई तो अपने घर में बैठा रामललित पंखा चालू करने के लिए उठा। इसी दौरान कमरे में लगा केबल का तार उसके सिर पर गिर पड़ा और अचेत हो गया। घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान गणेश दूबे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रामललित को सीएचसी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना बिजली विभाग और पुलिस को दी गई। सोमवार सुबह घोरावल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान गणेश दूबे ने बताया कि मृतक रामललित दो बेटी और दो बेटों का पिता था। बताया गया कि मृतक रामललित अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।
करेंट लगने से हुए आधे दर्जन हादसे
घोरावल। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के अंदर करेंट की चपेट में आने से घटित आधे दर्जन हादसों से लोग सहम गए हैं। इन हादसों में जहां तीन परिवारों के कमाऊ सदस्य असमय काल कवलित हो गए, वहीं दो महिलाओं समेत तीन झुलस गए। गत 24 जून को गेदरी गांव में सरंगा निवासी संविदा लाइनमैन डाक्टर कोल की खंभे पर चढ़कर काम करते समय और 27 जून को लोहाण्डी निवासी श्यामजी यादव की घर में केबल से बोर्ड में तार जोड़ते समय करेंट से मौत हो गई। इसी तरह 24 जून को पीपरवार निवासी सुनीता, 28 जून को बेलवनिया निवासी संविदा लाइनमैन बुड़ुक उर्फ छब्बी मौर्या, एक जुलाई को देवरीकाठ निवासी सुमन हाईवोल्टेज करेंट लगने से झुलस गई। छठवां हादसा रविवार रात सतौहां में हुआ, जहां रामललित की उसके ऊपर केबल तार गिरने से मौत हो गई।