{"_id":"5b1abfe74f1c1b53268b4f00","slug":"101528479719-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर निकाल लिया 15 हजार घन पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन कर निकाल लिया 15 हजार घन पत्थर
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में फिर से अवैध खनन का खेल शुरू हो गया है। लीज से बढ़कर पट्टेदार एक दूसरे की लीज से पत्थर निकाल रहे हैं। रात में इन खदानों में पोकलेन मशीने और जेसीबी भी चलाई जा रही है। गुरुवार की रात डाला में अवैध खनन का खुलासा होने के बाद इस बात और बल मिल गया है। वहीं शिकायतकर्ता खान विभाग, जिले के अफसर और पुलिस को शिकायत करते करते थक गए मगर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वजह यह है कि अवैध खनन करने वालों ने एक पूरा सिंडिकेट बना लिया है।
जिले में अवैध खनन में एक पूरा सिंडिकेट काम कर रहा है। इसमें सफेदपोशों के अलावा ओबरा, डाला और चोपन क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोग भी शामिल है। पुलिस, वन विभाग और खनिज विभाग भी इन लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। बिल्ली मारकुंडी की एक महिला गीतांजली देवी पिछले दो माह से अवैध खनन को लेकर लगातार अफसरों को शिकायत कर रही हैं। गीतांजली का कहना है कि आराजी संख्या 941 ख में दो एकड़ में उनका खनन पट्टा है। उनके दक्षिण में कुछ लोग मिलकर लगातार खनन का रहे हैं। उनका पिलर भी उखड़वा दे रहे हैं। खुद को वह लोग जिले के एक राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी के रिश्तेदार बताते हैं। सीमा स्तंभ हटाकर अब तक वह लोग 15 हजार घन मीटर से चअधिक बोल्डर निकाल चुके हैं। शिकायत करने पर न पुलिन सुनती है और न ही खान विभाग। इसी तरह बिल्ली मारकुंडी के आराजी संख्या 4949 ख में रात में पोकलेन मशीनें चल रही हैं। चूंकि इस आराजी में कई लीजों का समय समाप्त होने के नाते बंद हो चुका है। ऐसे में जिन लोगों की खदानें चल रही हैं वह बढ़कर एक दूसरे में पत्थर निकाल रहे हैं। मना करने में तरह तरह की धमकी दे रहे हैं। इसी तरह आराजी संख्या 4949, 4478 छ में अवैध खनन की शिकायत लगातार अफसरों तक पहुंच रही है।
अवैध खनन में हो रही है कार्रवाई: दास
सोनभद्र। जेष्ठ खनन अधिकारी एसके दास ने कहा कि अवैध खनन की शिकायतें उन लोगों को भी मिल रही है। जहां शिकायत मिल रही है वह कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक छह खदानों पर अवैध खनन में कार्रवाई कर चुके हैं। बाकी गीतांजली और अन्य जगहों पर वह नापी कराने जा रहे हैं। जहां भी अवैध खनन मिला उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।