{"_id":"5b1972334f1c1bac6e8b6a61","slug":"101528394291-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी का समर्थन
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी ने गुरुवार को क्षेत्रीय सांसद छोटेलाल खरवार को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए प्रदूषण पर कारगर कदम उठाने की मांग की है। वाहिनी के लोगों ने दिए ज्ञापन में उद्योगों से उत्सर्जित राख का सही उपयोग और प्रदूषण प्रभावित मरीजों के जांच एवं इलाज के लिए रेणुकूट डाला के बीच मे टॉक्सिलजिकल लैब और अस्पताल खोलने की मांग की। सिंगरौली परिक्षेत्र में कैरिंग कैपिसिटी की विश्वसनीय संस्थान से जांच कराने के बाद ही नये उद्योगो की स्थापना एवं विस्तार की मांग रखी।
वाहिनी के सदस्यों ने कहा कि पूरा क्षेत्र बीमारियों के चपेट में है। हवा, पानी, मिट्टी और वनस्पत्ति में भी प्रदूषण का प्रभाव जांच में साबित हो चुका है। ऐसे में मामले को संसद में उठाया जाए और त्वरित कदम उठाए जाएं। सांसद छोटेलाल खरवार ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वह वाहिनी के साथ है और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। कहा कि मामले को संसद में उठाने के साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराएंगे। वह खुद प्रदूषण की समस्या को लेकर पहले भी संसद में आवाज उठा चुके हैं। कहा पुन: विस्तार पूर्वक संसद में मामला उठाएंगे। यहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, त्रिभुवन खरवार, देवनारायण, विमल सिंह मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के क्षेत्रीय संयोजक दिनेश जायसवाल, दीपक, शिवनारायण, देवनाथ सिंह, केवला दुबे रहे।