{"_id":"5af48a164f1c1b64098b94df","slug":"101525975574-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग लेकर भरी हूंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग लेकर भरी हूंकार
Updated Fri, 11 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर तीन दिनों से नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन का चल रहा भूख हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गया। मांगें पूर्ण न होने पर रेलवे कर्मियों ने वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार के कर्मचारियों के निजीकरण करने का फैसला गलत है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि पुराने पेंशन व्यवस्था को बहाल कर रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए। सरकार सातवें वेतन की विसंगतियों में आई खांमियों को दूर करें। कर्मचारियों के न्यूनतम वेतनमान को 18000 से बढ़ाकर 24000 करने के साथ ही ट्रैक मेंटेनरों के बेहतर पदोन्नति हेतु गठित कमेटी की रिपोर्ट को अविलंब लागू कर रेल पथ निरीक्षक के खंड में ट्रैकमैनों एवं रेल पथ निरीक्षकों के विश्रामालय की व्यवस्था की जाए। कहा कि सरकार जायज मांगों को पूर्ण करने में किसी प्रकार की हिलाहवाली कर रही है। इसे कर्मचारी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। अध्यक्ष राममनी सारस्वत, ओम प्रकाश सिंह, संमोजिता शुक्ला, दिनकर सिंह, अमरेंद्र यादव, रामस्वरूप, सुभाष यादव, अर्जुन कुमार, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।