{"_id":"5af1e08d4f1c1b9e098b8d55","slug":"101525801101-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोकलेन नही हटी तो 20 मई को सोननदी में उतरेगी सोसंवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोकलेन नही हटी तो 20 मई को सोननदी में उतरेगी सोसंवा
Updated Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के सलैयाडीह बाजार में मंगलवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी के संयोजक रोशन लाल यादव ने जन सभा किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब में नदियों में मशीनों से बालू का लोडिंग बंद नहीं किया गया तो 20 मई को कार्यकर्ता नदी में मशीनों को बंद कराने के लिए उतरेंगे।
कहा कि सोन नदी की धारा मोड़ के अस्थाई पुल का निर्माण किया गया है। जिससे जलीय जंतु को खतरा पैदा हो गया है। नदी की धारा मोड़ने से नदी की बहाव की गति में परिवर्तन हो गया है जिससे सोनांचल की दिन प्रतिदिन नदियां सूखती जा रही है। नदियों में पोकलेन मशीन की आवाज से जलीय जंतु भयभीत तो है ही यहां के स्थानीय मजदूर पलायन कर गुजरात, दिल्ली हरियाणा में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। ओवरलोड गाडिय़ों बालू भर कर भेजी जा रही है, जिससे यहां की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही है। कहा कि कि अगर 16 मई तक पोकलेन मशीन ओवर लोड गाड़ियां व अस्थाई पुल का निर्माण नहीं तोड़वाया तो 20 मई को वाहिनी के कार्यकर्ता व आदिवासी तीर धनुष के साथ प्रदर्शन करेंगे और पोकलेन मशीन अस्थाई पुल तोड़ेंगे। इस दौरान सुरेंद्र जायसवाल, पुष्पेंद्र चौधरी, आकाश जायसवाल कृपा शंकर, बलवंत यादव, कृष्ण गोपाल, दिलीप, चन्देव चेरो, रामकेश सुंदर लाल मौजूद रहे।