{"_id":"5aa0284b4f1c1b75718b5be4","slug":"101520445515-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मूल्याकंन केंद्रों पर जांची जाएंगी बोर्ड की कापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मूल्याकंन केंद्रों पर जांची जाएंगी बोर्ड की कापी
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा अंतिम दौर में पहुंच गई है। ऐसे में शिक्षा विभाग अब मूल्यांकन की तैयारियेां में जुट गया है। मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में दो केंद्र निर्धारित किये गए हैं। इसके लिए डीआईओएस ने यूपी बोर्ड को केंद्रों की रिपोर्ट भेज दी है।
संभावना है कि प्रदेश में 15 मार्च से यूपी बोर्ड के कॉपियों के मूल्याकंन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए मूल्याकंन केंद्रों के बनाने का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने बताया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज को मूल्याकंन केंद्र बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। कहा कि अभी तक यूपी बोर्ड से यहां किस जिले की हाईस्कूल और इंटर की कितनी उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए आएंगी, इसके बारे में अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। मूल्याकंन कार्य में लगने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।