{"_id":"5a92fa384f1c1bf07b8b94bf","slug":"101519581752-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का भंडारे के साथ हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का भंडारे के साथ हुआ समापन
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी । ब्लॉक क्षेत्र के चिकुटोला बुढ़वा मंदिर प्रंगण में चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के नौवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। 12 घंटे की परिक्रमा करने वालों में संजय, देवकुमार, प्रवीण, राहुल, अजीत, राजनाथ, सुरेंद्र, अजय, दीपक, रवि, दयाशंकर, अनिल, प्रदीप, संदीप शामिल रहे। इन लोगों ने शनिवार को सायं सात बजे से रविवार को सुबह सात बजे तक बारह घंटे की परिक्रमा की। अयोध्या से आए यज्ञाचार्य स्वामी बृजेश शरण जी महराज ने बताया कि यह रुद्र महायज्ञ बहुत ही पुण्य पहुंचाने वाला यज्ञ है। इस यज्ञ से साक्षात भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। जहां यज्ञ होता है वहां आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। तथा रोग, भय आदि से मुक्ति मिलती है। साथ में उप आचार्य धु्रव पांडेय एवं मोहित शास्त्री तथा अध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। 11 लीटर गाय के दुध से रुद्र भगवान शिव का अभिषेक किया गया। भंडारे के साथ पूर्ण आहुति किया गया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रात्रि रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा आगमन का पाठ बड़े ही सुन्दर ढंग से दिखाया गया। पंडित रामप्रकाश शर्मा, बलवंत शास्त्री, बजंरगी मिश्रा, दयानंद शास्त्री, कृष्णानन्द शास्त्री ने यजमान रामनरेश गुप्ता, गोविन्द प्रसाद गुप्ता, रामचन्द्र गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता के साथ बैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे नौ दिन तक यज्ञ को संपादित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजनारायण, बाबूराम, राजेन्द्र प्रसाद, सुरेश गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, राधे गुप्ता, द्वारिका गुप्ता, राधेश्याम पांडेय, रामेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।-राजेश पाठक
विज्ञापन