{"_id":"5a05d2b74f1c1b72548bc24d","slug":"101510331063-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (डाला)। पूर्ण वेतन भुगतान न होने से नाराज सीमेंट फैक्ट्री के चेकमेट सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर कंपनी के आवासीय परिसर गेट पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। सुरक्षाकर्मियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों से जायज मांग करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। मौके पर पहुंचे सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारी आर चतुर्वेदी ने सुरक्षा कर्मियों को दो दिनों में समस्या हल करने का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ और सुरक्षा कर्मी काम पर वापस लौट गए।
चेकमेट कंपनी के सुरक्षा कर्मी अक्षय, नीरज कुमार, देवेन्द्र सिंह, सर्वेस ने बताया कि आठ घंटे की जगह बारह घंटे ड्यूटी कराई जा रही है, इसके बावजूद आठ घंटे का वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। पांच महींने पूर्व आठ घंटे के ड्यूटी पर पंद्रह हजार के मासिक वेतन तय करके सीमेंट कंपनी में ड्यूटी लगाई गई। लेकिन कंपनी के जरिए बारह घंटे की ड्यूटी ली जाने लगी और वर्तमान समय में वेतन आधे से भी कम मात्र दो-तीन हजार तक सिमट गया है। बार-बार शिकायत करने पर कंपनी के अधिकारीयों के जरिए केवल यह आश्वासन दिया जा रहा है कि सेलरी को नियमित कर दिया जाएगा। इस दौरान दिलीप चौबे, शैलेश मिश्रा, सुधांशु उपाध्याय, शिवजी तिवारी, हरिमर्दन तिवारी, सुरेंद्र भारती, सोनू यादव, हंजराज मौर्या, सूरज पटेल आदि मौजूद रहे।