फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कोयला लदा हाईवा पलटा, कार नाले में गिरी

कोयला लदा हाईवा पलटा, कार नाले में गिरी

Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कोयला लदा हाईवा पलटा, कार नाले में गिरी
सोनभद्र (अनपरा) । अनपरा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सवार बाल-बाल बच गए। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बैरपान गांव के पास कोयला लदा हाईवा के पलटने से करीब दो घंटे मार्ग जाम रहा। वहीं अनपरा थाने के पास एक कार नाले में जा गिरी। इसमें सवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

एनसीएल की एक खदान से कोयला लेकर चंदासी जा रहा हाईवा गुरुवार की सुबह वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बैरपान गांव के पास अनियंत्रित होने के बाद पलट गया। कहा जा रहा है कि अंधा मोड़ पर हाईवा की रफ्तार तेज थी, जिसकी वजह से वह अनियंत्रित हो गया। गनीमत था कि इस हादसे में हाईवा चालक बैरपान गांव निवासी दउवा यादव बाल-बाल बच गया। हाईवा के पलटने व कोयला बिखर जाने से राजमार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। हाईवा को क्रेन के माध्यम से सड़क के किनारे करने के बाद यातायात बहाल हो सका। दूसरी घटना अनपरा थाना के पास की है। एक कार मिस्त्री गुरुवार की सुबह कार का ट्रायल ले रहा था। थाने के समीप कार अचानक अनियंत्रित हुई और 10 फीट नीचे नाले में जा गिरी। इस हादसे में भी कार सवार बाल-बाल बच गया। घटना के कारण वहां काफी भीड़ लगी रही। कार को क्रेन के माध्यम से निकालने की कोशिश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed