फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चौपाल में अनुपस्थित तीन कर्मचारियों का वेतन रोका

चौपाल में अनुपस्थित तीन कर्मचारियों का वेतन रोका

Fri, 18 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
चौपाल में अनुपस्थित तीन कर्मचारियों का वेतन रोका
सोमवार। कृषि उपनिदेशक डा. आरएस यादव ने गोठानी में लगे चौपाल में अनुपस्थित रहने पर तीन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कृषि उत्पादन से जुड़े कर्मियों की अनुशासनहीनता एवं लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। चेताया है कि भविष्य में होने वाले स्थलीय निरीक्षण व चैपाल में ग्राम में कराये गये कृषि कार्यक्रमों की प्रगति पुस्तिका अपटूडेट रखी जाए ताकि उच्चाधिकारियों के समक्ष कोई विपरीत स्थिति न उत्पन्न हो।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक ने एडीओ (कृषि) दशरथ यादव, प्राविधिक सहायक न्याय पंचायत सिंदुरिया राजेश पाल एवं पंकज यादव की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिया कि ब्लॉक में संचालित योजनाओं के कार्यमदों में किसानों को देय सुविधाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वाल पेंटिंग कराई जाए। प्रचार सामग्री का वितरण किसानों में करके उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष किया जाए। किसानों में मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण न करने पर खेद व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि ग्राम में खरीफ 2017 में ग्रहित किए गये 90 मृदा नमूनों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड जन प्रतिनिधियों के हाथों वितरित कराया जाए। ब्लाक टेक्नोलाजी मैनेजर मनोज पटेल तथा एटीएम मनोज सिंह एवं सोनेलाल पटेल की कार्यक्रम स्थल से अनुपस्थिति पर रोष व्यक्त करते हुए डा. यादव ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed