{"_id":"5964ff9d4f1c1b185e8b45df","slug":"101499791261-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंको की छह सौ मेगावाट वाली इकाई ट्रिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंको की छह सौ मेगावाट वाली इकाई ट्रिप
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। निजी क्षेत्र की बारह सौ मेगावाट वाली लैंको परियोजना की छह सौ मेगावाट वाली पहली इकाई सोमवार की रात ट्यूब लीकेज के चलते ट्रिप कर गई। इससे परियोजना का उत्पादन लुढ़ककर छह सौ मेगावाट के नीचे आ गया। उधर, अनपरा परियोजना की दूसरी, पांचवीं इकाई पहले से बंद रहने से खलबली की स्थिति बनी रही।
पूरी क्षमता से बिजली उत्पादित कर रही लैंको की पहली इकाई को सोमवार की देर रात अचानक ट्रिप होने से छह सौ मेगावाट तक सस्ती बिजली की उपलब्धता प्रभावित हो गई। अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट वाली पहली और पांच सौ मेगावाट की पांचवीं इकाई बंद रहने से पहले ही सात सौ मेगावाट की बिजली उपलब्धता प्रभावित है। इसको लेकर शक्ति भवन में खलबली की स्थिति बनी रही। खासकर अनपरा परियोजना में इकाइयों के लगातार ट्रिपिंग की स्थिति जिम्मेदारों को बेचैन किए रही। लैंको के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि ट्रिप हुई इकाई को दो-तीन दिन में उत्पादन पर ले लिया जाएगा। फिलहाल छह सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई से पूरी क्षमता से उत्पादन लिया जा रहा है। उधर, अनपरा परियोजना में 210 मेगावाट वाली पहली इकाई से 156, तीसरी इकाई से 172, पांच सौ मेगावाट की चौथी इकाई से 458, छठवीं इकाई से 469, सातवीं इकाई से 483 मेगावाट, कुल 1738 मेगावाट बिजली उत्पादन लिया जा रहा था।