{"_id":"5963ad2d4f1c1b69228b461a","slug":"101499704621-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा की दूसरी इकाई ट्रिप होने से लुढ़का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा की दूसरी इकाई ट्रिप होने से लुढ़का उत्पादन
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (अनपरा)। 2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट वाली दूसरी इकाई रविवार की रात आईडी फैन में आई खराबी के काण ट्रिप कर गई। इससे परियोजना का उत्पादन लुढ़ककर 18 सौ मेगावाट के आस-पास आ गया। वहीं अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट पांचवीं के अलावा राज्य सेक्टर के अन्य परियोजनाओं की सात इकाइयां ट्रिप रहने से ऊर्जा जगत में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
अनपरा जीएम एके सिंह ने बताया कि दूसरी इकाई के आईडी फैन में कुछ दिक्कत आ गई थी, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। मंगलवार को हर हाल में इसे उतढ्पादन पर ले लिया जाएगा। वहीं पांचवीं इकाई भी जल्द उत्पादन पर आए, इसके प्रयास जारी है। उधर, सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक ओबरा परियोजना की दूसरी, दसवीं, तेरहवीं, पनकी की तीसरी, चौथी, हरदुआगंज की सातवीं, पारीक्षा परियोजना की दूसरी इकाई ट्रिप होने से सस्ती बिजली की उपलब्धता काफी प्रभावित रही। इसके चलते ऊर्जा जगत में पूरे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही। सिस्टम कंट्रोल की तरफ से महंगी बिजली खरीदकर हालात संभाले गए। समाचार दिए जाने तक अनपरा परियोजना में 1842, ओबरा में 318, पारीक्षा में 647, हरदुआगंज में 352, कुल 3159 मेगावाट बिजली पैदा हो रही थी।