फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   100 transformers burned in 12 days

12 दिन में जल गए 100 ट्रांसफार्मर

Thu, 13 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 13 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
100 transformers burned in 12 days
आगरा में फटा ट्रांसफार्मर, जेई समेत चार की मौत - फोटो : SELF
जिले मेें जले ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे के भीतर बदलने के दावे फेल हो रहे हैं। ट्रांसफार्मरों के रखरखाव पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे जुलाई में अब तक करीब सौ ट्रांसफार्मर जल चुके हैं जो मरम्मत के लिए छपका सब स्टेशन स्थित कार्यशाला में रखे गए हैं, जबकि पिछले वर्ष जुलाई में करीब 180 ट्रांसफार्मर जले थे। विभाग के एक्सईएन यूके मिश्रा का दावा है कि करीब 90 फीसदी ट्रांसफार्मरों के आयल की जांच कर सभी बड़े ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग दुरूस्त की जा चुकी है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर जल रहे और बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


       
विद्युत विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो एक अप्रैल 2017 तक विभाग के पास 10881 ट्रांसफार्मर हैं। इन ट्रांसफार्मरों के रखरखाव का कार्य क्षेत्रीय कर्मचारी कर रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। ट्रांसफार्मरों के स्थिति पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे बारिश के मौसम में तमाम इलाकों के ट्रांसफार्मर अर्थिंग दुरूस्त न होने और स्पार्किंग से जल जा रहे हैं।
विज्ञापन



छपका विद्युत सब स्टेशन में स्थित कार्यशाला में जले हुए करीब सौ ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए आए हुए हैं। जेई नमोनारायण राय के मुताबिक पिछले वर्ष जुलाई में करीब 180 ट्रांसफार्मर जले थे और इस वर्ष करीब सौ जले ट्रांसफार्मर अब तक आ चुके हैं। उधर विद्युत वितरण खंड के जेई संतोष कुमार सिंह के मुताबिक सभी बड़े ट्रांसफार्मरों को दुरूस्त किया जा चुका है। एक्सईएन का कहना है कि जले ट्रांसफार्मरों को लाकर बदलने का काम लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां के ट्रांसफार्मर 48 घंटे के अंदर नहीं बदले गए होंगे, उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार 48 घंटे में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने का दावा करने वाले विभाग की पोल खलियारी और कोन क्षेत्र के जले ट्रांसफार्मर खोल रहे हैं। खलियारी में दस दिन से ट्रांसफार्मर जला और अब तक बदला नहीं गया। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed