{"_id":"619a90ee588846078a14918a","slug":"youth-showed-enthusiasm-to-become-a-voter-sitapur-news-lko6054961119","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में वोटर बनने का दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में वोटर बनने का दिखा जोश
विज्ञापन
इस्माइलपुर स्कूल में मौजूद बीएलओ व पदाविहीत। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 30 नवंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इसी के तहत रविवार को विशेष अभियान तिथि पर युवाओं में जोश दिखा। उनकी ओर से वोटर बनने के लिए फार्म भरकर बीएलओ को दिया गया। शहर के कुछ बूथों की अमर उजाला ने पड़ताल की तो बीएलओ और पदाभिहित अफसर ड्यूटी पर मिले। अफसरों ने भ्रमण का बूथों की व्यवस्था देखी।
दोपहर के साढ़े 12 बजे शहर के मोहल्ला दुर्गापुरवा में स्थित प्राइमरी स्कूल में चार बीएलओ गंगा देवी, विनीता, शीला राठौर, बबली रैदास मतदाताओं को मतदाता सूची दिखा रही थी। बताया 15 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। युवा और नव विवाहिताएं वोटर बनने के लिए आवेदन जमा कर रही हैं। पदाभिहित अफसर विवेक कुमार राठौर मतदाताओं के प्रश्नों का समाधान करते दिखे। इसी मध्य सहायक आयुक्त बिक्री कर नीरज शुक्ला ने मतदान केंद्र का मुआयना किया।
एक बजे इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल आलमनगर में सेक्टर प्रभारी विशाल सक्सेना मुआयना कर रहे थे। यहां कुछ युवा वोटर बनने के लिए मौजूद मिले। बीएलओ प्रीती राठौर, अनीता गुप्ता, मनोज सक्सेना व पदाभिहित वरीषा खान ने बताया 15 दावा-आपत्ति आए हैं। दो बजे प्राइमरी पाठशाला इस्माइलपुर में सभी बीएलओ व पदाभिहित अधिकारी मौजूद मिले। यहां 14 फार्म जमा हो चुके थे। इसी तरह अन्य बूथों पर दावा आपत्ति लिए जा रहे थे। युवाओं में जागरूकता के कारण वह वोटर बनने के लिए सक्रिय दिखे।