फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth returned from Noida turned out to be corona infected

नोएडा से लौटा युवक निकला कोरोना संक्रमित

Sun, 21 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Youth returned from Noida turned out to be corona infected
सीतापुर। परसेंडी ब्लॉक के उदयपुर गांव में नोएडा से लौटा मोबाइल कंपनी का कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। शनिवार देर रात कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि हुई। मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 55 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि परसेंडी ब्लॉक के उदयपुर गांव निवासी एक युवक नोएडा में मोबाइल कंपनी में काम करता है। वह नोएडा से 18 जून को घर लौटा था। उसी दिन वह कोरोना जांच कराने जिला अस्पताल गया। फिर सैंपल देकर घर चला गया था। 20 जून की देर रात उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।
विज्ञापन

परसेंडी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शुक्ल रात में ही मौके पर पहुंचे और मरीज को एल-1 अस्पताल खैराबाद भेजा। नया केस मिलने के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि अब तक 46 मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इसमें चार मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। दो राममनोहर लोहिया अस्पताल, जबकि दो लोकबंधु अस्पताल में एडमिट हैं। खैराबाद कोविड अस्पताल में देवर-भाभी समेत पांच संक्रमित भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिले युवक के परिवार समेत संपर्क में आए 17 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। बताते हैं कि मरीज का ननिहाल गांव में ही है। युवक के नोएडा से घर आने के बाद उसकी मां अपने भाइयों के पास गई थी। इसके अलावा युवक ने शनिवार को गांव में ही कुछ लड़कों के साथ मैच भी खेला था। कांटेक्ट हिस्ट्री सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के मां-बाप, मामा, ननिहाल के अन्य लोगों समेत मैच खेलने वाले युवकों को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया है।
परसेंडी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शुक्ल ने बताया कि 17 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि गांव का सर्वे कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें लगाई गई थीं। सर्वे हो गया है। स्क्रीनिंग में कोई व्यक्ति अभी संदिग्ध नहीं मिला है। कुछ लोगों को सर्दी, बुखार, जुकाम की समस्या है। ये मौसम की वजह से है। दिक्कत होने पर इनका सैंपल कराएंगे।

कोरोना संक्रमित मिला युवक सैंपल देने के लिए आटो से जिला अस्पताल गया था। सैंपल देकर वह फिर आटो से ही घर आया था। चालक युवक को घर उतारकर चला गया था। अब उस आटो चालक को तलाशना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed