फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth missing, fear of jumping into canal

Sitapur News: युवक लापता, नहर में कूदने की आशंका

Sat, 27 Apr 2024 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Apr 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Youth missing, fear of jumping into canal
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी युवक शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन उसके नहर में कूदने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नवीनगर गांव निवासी अमरजीत (18) शनिवार को किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया। कुछ देर बाद उसकी बाइक शारदा नहर रेगुलेटर के पास खड़ी मिली। परिजन उसके नहर में कूदने की आशंका जता रहे हैं। अमरजीत के भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक शनिवार सुबह मां से दिल्ली जाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। मां ने मना किया और कहा कि एक दो दिन बाद पैसा देंगे।
विज्ञापन

इस बात से नाराज होकर वह बाइक लेकर घर से चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने अमरजीत का पता लगाना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद उसकी बाइक शारदा नहर रेगुलेटर के पास बालू के ढेर के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनाें ने पुलिस को तहरीर देकर लापता अमरजीत का पता लगाने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि नबीनगर के युवक के गायब होने की सूचना मिली है। युवक की बाइक नहर पर खड़ी हुई पाई गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed