{"_id":"6a79fb88da13a940ad002417","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-live-current-from-a-fan-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161832-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आया युवक, मौत
Mon, 10 Aug 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
पिसावां। बरगावां गांव के मजरा नौगवां निवासी सुशील (35) रविवार देर रात पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार सुशील रविवार देर शाम बाजार से सब्जी आदि सामान लेकर घर लौटे थे। देर रात वह पंखा चलाने के लिए उसे ठीक करने लगे। पंखा छूते ही उन्हें करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी पिसावां ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सुशील की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में पत्नी और सात बच्चे हैं।
थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक शराब का आदी था। अत्यधिक नशे की स्थिति में पंखा खींचते समय करंट की चपेट में आने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।