फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   youth beaten by people, injured

पुुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को बुरी तरह पीटा

Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
youth beaten by people, injured
जहांगीराबाद(सीतापुर)। सकरन थाना इलाके में पुरानी रंजिश में एक युवक को दबंगों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर मजरा पटनी गांव निवासी महेश कुमार शनिवार को अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी समय दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल युवक को लोग निजी वाहन से थाने लेकर गए। जहां से घायल को सीएचसी सांडा ले जाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के भतीजे रजत कुमार की तहरीर पर त्रिलोकपुर मजरा पटनी निवासी राम किशोर, राम चन्द्र, मुन्नू, खुशीराम, नीरज, पटनी गांव निवासी चन्द्रिका, बराती, देशराज, सुमिन्द्र पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ मनीष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने नहर में लगाई छलांग
हरगांव (सीतापुर)। थाना इलाके में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। जिला खीरी के ओयल निवासी रमेश चंद (40) रविवार को सुबह 9:30 बजे घर से निकले थे। दोपहर 1.27 बजे युवक ने पुत्र अमित को बताया कि वह राजेपुर के पास स्थित बड़ी नहर की झाल के पास मौजूद है और खुदकुशी करने के इरादे से बड़ी नहर में छलांग लगाने जा रहा है।

सूचना के बाद परिजन रमेश की बताई हुई जगह पर पहुंचे, जहां पर उसकी बाइक खड़ी थी। बाइक में चाबी लगी थी, मोबाइल, पेन और पर्स आदि बाइक के ऊपर रखा हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना हरगांव थाने पर दी है। एसओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक की खोजबीन जारी है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed