{"_id":"2cc9457fb14cda9ebd4ebcb6ba10d400","slug":"young-man-killed-by-tempo-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की टक्कर से युवक की मौत
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद गांव निवासी सूरज कुमार (20) पुत्र अजय कुमार महवैया गांव निवासी अपने साथी विजय पाल (21) पुत्र बरातीलाल के साथ बाइक से मंगलवार शाम गांव जा रहा था। संदना क्षेत्र के पुन्नापुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिधौली सीएचसी भिजवाया लेकिन रास्ते में ही सूरज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उसके साथी विजय पाल को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।