{"_id":"61d4836ebf72547bbd2f1603","slug":"young-man-hanging-on-ear-phone-dies-after-being-struck-by-train-sitapur-news-lko6119946110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयर फोन लगाए युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयर फोन लगाए युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर (सीतापुर)। ईयर फोन लगाकर रेल की पटरी पर चल रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ईयर फोन लगाने की वजह से युवक को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं पड़ी और उसकी चपेट में आकर जान चली गई। पुलिस जांच की बात कह रही है।
कमलापुर इलाके के सुरैंचा गांव निवासी सौरभ कुमार तिवारी (18) सोमवार शाम को खेत जा रहा था। इस बीच गांव के बाहर से गुजरी रेलवे लाइन पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि रेल की पटरी पर चलते समय सौरभ ने कानों में ईयर फोन लगा रखा था। इसी बीच ट्रेन आ गई। ईयर फोन लगे होने की वजह से ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं पड़ी और इससे उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। एसओ कमलापुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।