{"_id":"6226506d784ce95d7f393cc2","slug":"young-man-dies-due-to-police-beating-sitapur-news-lko6208117153","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुलिस की पिटाई से युवक की मौत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुलिस की पिटाई से युवक की मौत’
विज्ञापन
मिश्रिख इलाके में घटना स्थल जांच पड़ताल करते एडीशन एनपी सिंह। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में रविवार शाम को मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीट कर मारने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। एएसपी ने सीओ मिश्रिख को घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ जांचकर कार्रवाई के निदेश दिए हैं।
मिश्रिख इलाके के परिक्रमा मार्ग पर झोपड़ी डालकर रहने वाली रूपा देवी का आरोप है कि त्यागी बाबा ने उसके पति इतवारी (48) पर साइकिल चोरी का आरोप पांच मार्च को लगाया था। सूचना पर पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया था। इसके बाद कोतवाली में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। करीब एक घंटे बाद उसका पति घर लौटा और पुलिस द्वारा पीटे जाने की बात बताई।
छह मार्च को इतवारी की तबियत बिगड़ गई। शाम करीब छह बजे रूपा देवी अपने पति को लखनऊ इलाज केे लिए ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र लिखकर यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया है। परिजन कार्रवाई न होने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देने की जिद पर अड़े थे। मामले को तूल पकड़ता देख सूचना पाकर एएसपी साउथ एनपी सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी ने पूरे मामले को लेकर परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी साउथ का कहना है कि मामले की जांच की रही है। कार्रवाई की जाएगी।
दो तहरीर ने उठाए सवाल
घटना के बाद पीड़िता द्वारा लिखी गई दो तहरीरें सामने आईं हैं। एक तहरीर में पीड़िता ने पुलिस को आरोपी बनाया। दूसरी तहरीर में सिर्फ उस पर आरोप लगाया, जिन्होंने साइकिल चोरी का आरोप उसके पति पर लगाया था। पीड़िता के मुताबिक पहली तहरीर उसके द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई थी। इसकी शिकायत आईजीआरएस पर भी की गई थी। आरोप है कि दूसरी तहरीर पुलिस ने अपने हिसाब से लिखाई। वह कोतवाल को दी गई थी।
युवक को पीटने में तीन पर केेस, दो गिरफ्तार
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि मृतक अक्सर शराब पीता था। मिश्रिख के मलिनिया निवासी नेमचंद्र के पिता ने साइकिल चोरी का आरोप उस पर लगाया था। संदेह पर प्रकाश यादव, नेमचंद, धर्मदास बाबा ने मृतक को पीटा था। घायलावस्था में उसे पुलिस लेकर आई थी और इलाज भी कराया था। इसके बाद युवक की मौत हो गई है। मामले में तहरीर के आधार पर तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।