{"_id":"d6a8b2f1e0a9e60aeb323895dfafa666","slug":"young-man-died-after-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के धरमापुर व नरसिंघौली गांव के बीच गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिसावां इलाके के निरहन गांव निवासी विजय कुमार यादव (22) गुरुवार शाम बाइक से हरदोई की ओर से मिश्रिख जा रहा था। जब वह मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में धरमापुर व नरसिंघौली के बीच पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे विजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे सीएचसी मिश्रिख लाया गया लेकिन यहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल केके मिश्रा ने बताया कि विजय की लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन