{"_id":"60883f228ebc3ed1e76709a0","slug":"young-man-brutally-murdered-in-khairabad-beheaded-sitapur-news-lko5759698142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैराबाद में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर कूंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैराबाद में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर कूंचा
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात घर से निकले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम को युवक का शव सरायन नदी के पास पड़ा मिला। हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। आंख फोड़ दी गई थी। सिर कूंचा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
खैराबाद इलाके के महेशपुर चिलवारा निवासी शुभम (20) सोमवार रात को घर से निकला था। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया। काफी देर होने पर परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार शाम युवक का शव गांव के बाहर सरायन नदी के किनारे पड़ा मिला। हरिचंद्र ने बताया कि उसके भाई की बेरहमी से हत्या की गई है।
सिर कूंचा हुआ था। गला रस्सी से कसा था। एसओ खैराबाद ओपी राय ने बताया कि गांव के ही नेकपाल यादव, तनुज यादव, सचिन यादव के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। एसओ आंख फूटने की बात से इनकार कर रहे हैं।