फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   You can apply online for crop insurance scheme till 31st

Sitapur News: 31 तक फसल बीमा योजना के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
You can apply online for crop insurance scheme till 31st
सीतापुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा प्राप्त करने के इच्छुक किसान 31 जुलाई तक राष्ट्रीय फसल बीमा पार्टल www.pmfby.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। वह किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित बैंक शाखा में, गैर ऋणी किसान निकटतम बैंक शाखा या जन सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं जिससे विपरीत परिस्थिति में होने वाली क्षति से बचा जा सके और फसलों से होने वाली आमदनी को सुनिश्चित रखा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की फसल से जुड़े जोखिमों की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई का माध्यम है। इससे किसानों को अप्रत्याशित या प्रतिकूल मौसम की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाती है। जिले में खरीफ में धान, उड़द, तिल व मूंगफली की फसलें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित है, जिनका किसानों की ओर से फसल बीमा कराया जा सकता है। सभी फसलों के बीमित राशि का दो फीसदी प्रीमियम ही देय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed