फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Yoga done in homes

घरों में योग कर निरोग रहने का लिया संकल्प

Sun, 21 Jun 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Yoga done in homes
सीतापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को बदला-बदला सा नजर आया। पहली मर्तबा योग दिवस के दिन लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर न जाकर अपने-अपने घरों में योग किया। किसी ने ऑनलाइन क्रियाकलाप देखकर योग क्रियाएं कीं, तो किसी ने अपने बड़े-बुजुर्गों के आसन देखकर योग किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर योग क्रियाएं अपलोड करके योग दिवस को धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को केंद्र सरकार ने घर में ही मनाने का निर्देश दिया था। इसके चलते शहर में कहीं भी सार्वजनिक तरीके से आयोजन नहीं हुए। बल्कि सुबह सात बजे लोग अपने घर में ही आसन बिछाकर बैठ गए। उसके बाद मोबाइल पर योग की क्रियाएं देखीं। इन क्रियाओ को देखकर योग किया।
विज्ञापन

वहीं, तमाम लोग एक सप्ताह पहले से ही ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनिंग के बाद वह खुद ही योग करते नजर आए। सरकारी कर्मचारियों ने तीन से पांच मिनट का वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड किया। वहीं, तमाम लोगों ने योग करके अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदाबाद में क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने अपनी टीम के साथ योग किया। कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, भाजपा नेत्री आशा मौर्या, संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख संगीत त्रिपाठी, पीयूष वर्मा, आशाराम रस्तोगी, भाजपा नेता मोहन प्रसाद बारी, रामकुमार वर्मा, अविनाश रावत, सुनील सिंह, लेखा गुप्ता, रमेश वाजपेयी, वागीश दिनकर वाजपेयी, ऋषिराज सिंह ने भी योग किया। सभासद संजय वर्मा, अतुल चित्रांश, अतुल वर्मा, प्रताप वर्मा, अरविंद अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में योग किया।
भारत परिषद द्वारा विश्व योग दिवस पर ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान योग गुरु डॉ. कमल कुमार सेठ ने ऑनलाइन योग का अभ्यास कराया। योग का प्रारंभ सूर्य नमस्कार से हुआ। शिविर में योगासन, प्राणायाम, अर्द्ध चंद्रासन, भुजंग आसन, बाल आसन, मर्जरियासन का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों के बारे में बताया गया। वहीं, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने एक्यूप्रेशर विधि से दिल, दिमाग, किडनी व लीवर की बीमारी से निवारण की जानकारी दी। शिविर के अंत में संरक्षक शिवबालक त्रिवेदी ने ओम शब्द के वास्तविक अर्थ को समझाते हुए शांति पाठ करके समापन किया।
सीतापुर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी नीरज वर्मा ने अपने परिवार के साथ आगा कॉलोनी सिविल लाइंस से लाइव योग का प्रसारण किया। इसके साथ-साथ आस्था चैनल पर स्वामी रामदेव को देखकर सैकड़ों साधकों ने अपने-अपने घर में परिवार के साथ योग का अभ्यास किया। रामपुर मथुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, बजरंग दल व गायत्री मिशन के प्रशिक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास कराया।
गोंडा देवरिया ग्राम स्थित बाबा बालकराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों व शिक्षकों ने योग किया। वहीं, मिश्रिख में कल्लूमल धर्मशाला में योग शिक्षक डॉ. सागर ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र नंदवंशी, भास्कर मिश्र, पीयूष बिहारी मिश्र, रामकिशोर वर्मा, अभय चौरसिया, शिवम वर्मा, संजीव कुमार, बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जिला योग संघ के सचिव राज शर्मा ने अपने परिवार के साथ घर में योग किया। राज शर्मा ने बताया 15 दिन से वेबीनार के माध्यम से योगाचार्य की देखरेख में प्रतिदिन सुबह ऑनलाइन योग कक्षा संचालित की गई थी। योग साधना के इच्छुक साधकों ने अपने घरों से ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निर्धारित आसनों का अभ्यास ऑनलाइन किया। जिला योग संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में बहुत से लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed