{"_id":"b6b2ee6d2c8955477af71430381fc460","slug":"yellow-brickes-in-school-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीली ईंट से बन रहा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीली ईंट से बन रहा स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल निर्माण कार्य में पीली ईंट के प्रयोग से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को खूब हंगामा काटा। कक्ष बनवाने में घटिया सामग्री प्रयोग करने से खफा ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
भवन प्रभारी ने पीली ईंट व खराब सामग्री का इस्तेमाल कर दीवारें खड़ी करवा दी हैं। मामला पिसावां के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद से जुड़ा है।
प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में करीब साढ़े तीन लाख से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। कक्ष बनवाने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद असलम खान को सौंपी गई है। एक सप्ताह से पहले भवन निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन
धीरे-धीरे एक तरफ की आधी दीवार खड़ी हो गई। शुक्रवार को गांव के कई लोग स्कूल भवन को देखने पहुंचे तो यहां पीली ईंट से बन रहे कमरों को देखकर ग्रामीण भड़क गए। सभी विरोध जताते हुए भवन के समक्ष प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
ओमप्रकाश सिंह, गुड्डू सिंह, रामावतार, सचेंद्र, प्रमोद सिंह, मुलायम सिंह, विनोद, डब्लू, श्यामसिंह, कांशीराम, इंद्रपाल, नन्हके, भूपेंद्र सिंह के मुताबिक निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है।
इस तरह से स्कूल भवन कभी भी ढह सकता है। इससे नौनिहालों की जान को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर काम बंद कराए जाने की मांग की।