{"_id":"5d9e224f8ebc3e93dd48fb1c","slug":"xen-sitapur-news-lko485936188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों की अनदेखी पर एक्सईएन से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों की अनदेखी पर एक्सईएन से मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से जवाब तल किया है। यह कार्रवाई पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर की गई है। जिला भ्रमण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त ने सड़क का मुआयना किया था।
जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने संयुक्त विकास आयुक्त की जांच आख्या के आधार पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 पीएमजीएसवाई से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
जारी पत्र में कहा गया है कि टी-5 सिधौली-मिश्रिख मार्ग के 20वें किमी. से हीरपुर संपर्क मार्ग एवं पैकेज संख्या यूपी जीजी 88 गोपाली संपर्क मार्ग के स्थलीय सत्यापन में गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन
जेडीसी की जांच आख्या के अनुसार अनुरक्षण मद में किया गया भुगतान संदिग्ध प्रतीत होता है, जिसके लिए संबंधित विभाग उत्तरदायी है। इस संबंध में एक्सईएन से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।