फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wrestlers sweated a lot in the Dangal, four matches ended in a draw

Sitapur News: दंगल में पहलवानों ने जमकर बहाया पसीना, बराबरी पर छूटे चार मुकाबले

Mon, 09 Dec 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers sweated a lot in the Dangal, four matches ended in a draw
दंगल में ​भिड़ते पहलवान।
हरगांव (सीतापुर)। कार्तिक मेला महोत्सव में चल रही दंगल प्रतियोगिता में रविवार को छह कुश्ती आयोजित की गईं। अखाड़े में अपने प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाने के लिए पहलवानों ने जमकर पसीना बहाया। इसके बाद भी चार मुकाबलों में कोई जीत दर्ज नहीं कर सका, ये बराबरी पर छूटे। पहलवानों के दाव-पेंच देख रोमांचित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। पहली कुश्ती हरगांव के अभिषेक पहलवान और बडेलिया के सुभाष पहलवान के बीच हुई, जिसमें अभिषेक ने सुभाष को चित कर मैदान मार लिया। दूसरे मुकाबले में बडेलिया के सूरज पहलवान और जमलाबाद के रितेश पहलवान काफी देर तक एक-दूसरे को धूल चटाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। यह कुश्ती बराबरी पर रही। तीसरी कुश्ती राजस्थान के काला शैतान पहलवान और जमलाबाद के रितेश पहलवान बीच हुई, इसमें भी दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। चौथा मुकाबला कलियर शरीफ के स्टील पहलवान और हरिद्वार के काला कोबरा पहलवान के बीच हुआ। इसमें स्टील पहलवान ने काला कोबरा को पराजित कर विजय हासिल की। पांचवीं कुश्ती हरिद्वार के विक्रम फौजी पहलवान और कानपुर के भूरा पहलवान में हुई। दोनों पहलवान एक दूसरे को पराजित करने की कोशिश करते रहे, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। बहादुरगढ़ के शाहिल पहलवान और कानपुर के बादल पहलवान के बीच हुई छठी कुश्ती भी बराबरी पर रही। इस अवसर पर नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्रा, पवन दीक्षित, शिवेंद्र सिंह, मुशीर अहमद, सुमित शुक्ल, अनूप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed