फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Work in Block Elia without tender

Sitapur News: ब्लॉक ऐलिया में बिना टेंडर करा दिए काम

Tue, 29 Oct 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Work in Block Elia without tender
ऐलिया ब्लॉक में निविदा से पूर्व लगे आरओ प्लांट।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। ऐलिया ब्लॉक में बिना टेंडर निकाले ही लाखों रुपये के सरकारी काम करवा दिए गए। इसके बाद इनका टेंडर प्रकाशित करवाया गया है। दीपावली के बाद इन कार्याें की निविदा खोलने की तैयारी है। बीडीओ ऐलिया का यह नायाब कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


विकास खंड ऐलिया में पंचम व 15वे वित्त योजना के तहत 47 विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया। इन 47 विकास कार्यों का निविदा आमंत्रण का विज्ञापन सोमवार को प्रकाशित कराया गया। जिसमें आरसीसी निर्माण, हाईमास्ट लाइट, टीनशेड व आरओ प्लांट संग अन्य प्रस्तावित कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इन निविदाओं के सापेक्ष दीपावाली के बाद आगामी आठ नवंबर तक विकास खंड ऐलिया कार्यालय में सील बंद लिफाफे में आवेदकों को अपना प्रस्ताव जमा कराना है। जिसे 11 नवंबर को सभी निविदा दाताओं के समक्ष खोला जाना भी प्रस्तावित है। प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार न्यूनतम दर वाले निविदादाता को कार्य करने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन



लग गए आरओ प्लांट, अब झाड़ रहे पल्ला
क्षेत्र पंचायत ऐलिया द्वारा विकास खंड ऐलिया में 17 आरओ प्लांट लगाने का जिक्र निविदा विज्ञापन में किया गया है। जिसमें प्रत्येक की कीमत करीब चार लाख रुपये रखी गई है। प्रस्तावित स्थानों पर ये प्लांट स्वीकृति मिलने के बाद लगाए जाने हैं। जबकि इन स्थानों पर पहले से ही ये प्लांट लगा दिए गए हैं। यह आरओ प्लांट किसने लगाए हैं, इसकी जानकारी विभाग को नहीं है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य स्थानों पर भी लगे प्लांट
खास बात यह है कि विकास खंड ऐलिया कार्यालय के बाहर ही एक आरओ प्लांट स्थापित किया गया है। इसे भी जिम्मेदार नहीं देख पाए। इसके अलावा स्वास्थ्य केन्द्र टिकरा के बाहर, तिहार में मस्जिद के बाहर, हैदरपुर गुरुद्वारे के पास, सहरोई मस्जिद के बाहर, देवई में मस्जिद के पास आरओ प्लांट टेंडर छपने के पहले ही लगा दिए गए हैं। विकास खंड एलिया कार्यालय के बाहर करीब एक सप्ताह पहले लगा आरओ प्लांट लगने की विज्ञापनदाता जिम्मेदारों को ही जानकारी नहीं हुई।


जानकारी से किया इन्कार
टेंडर किस ढंग से प्रकाशित हुआ इसकी सही जानकारी नहीं है। ब्लॉक प्रमुख द्वारा ही सब किया जा रहा है। यह सब उन्होंने ही कराया है।
- शैलेंद्र सिंह, बीडीओ ऐलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed