फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women took to the streets to get the liquor shop removed, ran away and locked the salesman

Sitapur News: शराब की दुकान हटवाने सड़क पर उतरीं महिलाएं, सेल्समैन को भागकर जड़ा ताला

Tue, 22 Oct 2024 04:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Women took to the streets to get the liquor shop removed, ran away and locked the salesman
शराब की दुकान पर ताला लगाकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के इंचौली में आबादी के बीच से शराब की दुकान हटवाने के लिए सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। सेल्समैन को बाहर निकाल कर दुकान में ताला लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि आबादी से शराब की दुकान हटवाने के लिए आबकारी विभाग, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को कई बार प्रार्थनापत्र दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हर बार शराब का ठेका स्थानांतरित करने का समय दिया जाता है, लेकिन हटाया नहीं जा रहा है। इससे पहले 10 दिन के भीतर ठेका स्थानांतरित करने की बात कही गई थी, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को सेल्समैन दुर्गेश ऑटो पर शराब लादकर ठेके पर लाया। उसने कहा कि दो दिन का समय और दे दीजिए, फिर दुकान खाली कर देंगे। महिलाओं ने उसकी एक न सुनी और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान दुकान पर ताला लगा दिया। आक्रोशित नेहा, लक्ष्मी, पूनम, जूली, बेबी, शकुंतला, राम कली, अनीता देवी, सुनीता, कमला आदि ने कहा कि मोहल्ले में शराब ठेका होने से बच्चे-बड़े सब बर्बाद हो रहे हैं। सुबह से ही नशेड़ी घूमने लगते हैं। हंगामे के बाद सेल्समैन मौके से चला गया तो महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed