{"_id":"882dbc4b4407aa848338b1566b295a48","slug":"women-s-murder-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव के ग्राम सरैंया ऊंचा खेरा निवासी निवासी अंजुम अली 15 दिन पहले काम की तलाश में पानीपत गया था। घर पर पत्नी शकीना बानो (40) व चार बच्चे थे। शुक्रवार रात गांव में कई जगह पर ताजिया रखे हुए थे, जिसकी वजह से शकीना बच्चों को ताजिया देखने जाने की बात कहकर घर से निकल गई।
इसी बीच बदमाशों ने उसे दबोच लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के निकट ही तालाब में फेंक दिया और मौके से भाग निकले। उधर, देर रात तक शकीना के घर न पहुंचने पर पुत्री मैनाज (15) व अन्य बच्चे चिंतित हो उठे।
काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। वहीं शनिवार सुबह जब गांव के कुछ लोग तालाब की तरफ गए, तब उन्होंने उसका शव पानी में उतराता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। महिला के गले पर कसाव के निशान मिले हैं, जिससे संदेह जताया जा रहा था कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
हत्या किसने और किन कारणों से की है, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। उधर, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गले पर निशान मिले हैं, लेकिन उससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।